प्रथम तीर्थंकर भगवान वृषभदेव आदिनाथ जन्म तप कल्याणक महोत्सव मनाया

भीलवाड़ा समाचार 
आकोला(रमेश चंद्र डाड)महुआ कस्बे में स्थित जैन मंदिर पर जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान के जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया।परम् पूज्य मुनि 108 श्री प्रणीत सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में गुरुवार को बड़े बाबा, मूल नायक आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक मनाने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ है 
सभी धर्मावलंबीयो ने परिवार सहित इस आयोजन में शामिल हुए। 
कार्यक्रम 
प्रात 07 बजे से, अभिषेक, 108 मन्त्रों से शान्ति धारा, जो कि बोली द्वारा,चार इन्द्र बनाएं गए । लाभचंद, देवेन्द्र कुमार,अशोक कुमार अभीषेक,विशाल 
शांतिलाल,अंकित,चिन्मय,
प्रकाश कुमार, राजकुमार ने
प्रातः 08 बजे से भक्तामर स्तोत्र विधान, इसमें भी सो धर्म इन्द्र का पद अनिल कुमार, मुकेश कुमार, कमलेश, राजेश, बोली द्वारा, वहीं विधान मुख्य  कलशस्थापन कर्ता होगा, चार कलश ,चार महिलाओं द्वारा स्थापित किए गए।
 10 बजे -आहार चर्या। 
मध्याह्न 03 बजे से 1008 रिद्धि मंत्रों द्वारा जाप किया गया, वह भी जोड़े द्वारा 
 रात्रि 6.30 बजे से स्वास्तिक आकार में संगीतमय भक्तामर आरती की जाएगी ।मुनि श्री के दिशा-निर्देशन में। 
जिन्होंने इस आरती में नाम लिखाया था उसको एक टेबल मिली उस पर परिवार द्वारा  दीप प्रज्वलित किया गया। 
 बीच बीच में संगीतमय भक्ति भक्तो के द्वारा की गई। सभी ने अपने-अपने प्रतिष्ठान प्रातः 11 बजे तक मंगल रखे एवं सायं 6.00 बजे से व्यवसाय मंगल रख कर इस भक्तामर महा आरती में शामिल होगे। जैन समाज के सभी सदस्यों ने आदिनाथ जंयती को बड़े ही धूम-धाम तरीके से मनाया।इस मौके पर सतीश सेठिया ,चैनसुख काला मुकेश सेठिया,नेमीचंद सेठिया, कैलाश सेठिया सहित आदि जैन समाज के श्रद्धालु मौजूद रहे।